नई दिल्ली। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होगी। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। अजय देवगन ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिस पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख लिखी है। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, सरदार की वापसी। सन ऑफ सरदार 2 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होगी।  इस फिल्म का प्रोडक्शन देवगन के साथ ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने किया है। इसमें विंदू दारा सिंह भी दिखाई देंगे। सन ऑफ सरदार का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था और इसमें देवगन, दिवंगत अभिनेता मुकुल देव, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसने दुनियाभर में 161.48 करोड़ रुपए की कमाई की थी।