इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि यदि भारत और हमले नहीं करता है तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा।इशाक डार ने साथ ही कहा कि यदि भारत ने कोई हमला किया तो हम भी जवाब देंगे। डार ने पाकिस्तान के जियो न्यूज से कहा कि जब दो घंटे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने उन्हें भी यही संदेश दिया था। डार ने कहा, हमने जवाब दिया क्योंकि हमारे धैर्य की सीमा खत्म हो गई है। अगर वे यहां रुक जाते हैं तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।
