दीर अल बलाह। चरमपंथी समूह हमास ने कहा है कि वह गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम जीवित अमेरिकी इजराइली नागरिक को सोमवार को रिहा करेगा।हमास ने इस रिहाई के बारे में तत्काल ज्यादा जानकारी नहीं दी।उसने रविवार को यह ऐलान किया था कि वह इडेन एलेक्जेंडर को ट्रंप प्रशासन के साथ सद्भावना के तौर पर रिहा कर देगा।
इजराइली अधिकारियों की ओर से रिहाई के समय पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को पहले कहा कि रिहाई अपेक्षित थी, लेकिन कब होगी, इसका उल्लेख नहीं किया। उसने कहा कि रिहाई के तहत युद्धविराम के लिए प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है, लेकिन अलेक्जेंडर की रिहाई के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाया जाएगा।
इजराइली सैनिक एलेक्जेंडर को 7 अक्टूबर 2023 को बंधक बनाया गया था।अमेरिका में रह रहा एलेक्जेंडर का परिवार इजराइल के रास्ते में हैं। यह जानकारी बंधकों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन हॉस्टेजिस एंड मिसिंग फेमिलीज फॉरम ने दी।
