सिंगापुर। सिंगापुर के 85 वर्षीय एक डॉक्टर पर सोशल मीडिया पर इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया। खो क्वांग पो नामक डॉक्टर के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने फेसबुक पर 2016 में और 2021 में फिर से ऐसी टिप्पणियां कीं जो इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक थीं।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वह कई वर्षों से फेसबुक पर इस्लाम को बदनाम करने वाली सामग्री पोस्ट करता रहा है।अभियोजन पक्ष ने अदालत से खो पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाने का आग्रह किया और कहा कि उसने जानबूझकर ए पोस्ट किए थे।अदालत ने आग्रह को मानते हुए उस पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगा दिया, लेकिन उसकी उम्र को देखते हुए जेल की सजा नहीं सुनाई गई।
