ऑक्सन हिल (अमेरिका)। अमेरिका में टेक्सास के रहने वाले फैजान जाकी ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली है।प्रतियोगिता में एक पल ऐसा आया था जब पिछले साल के उपविजेता रहे जाकी चैंपियन बनने का अवसर खो चुके थे। हालांकि, उन्हें दूसरा मौका मिला और उन्होंने अंग्रेजी भाषा में सर्वश्रेष्ठ स्पेलर (वर्तनी उच्चारण) का खिताब अपने नाम कर लिया।टेक्सास के एलेन का 13 वर्षीय यह बालक पिछले साल लाइटनिंग-राउंड टाईब्रेकर में हार गया था। जाकी ने बृहस्पतिवार रात आठ अन्य बेहतरीन स्पेलर को पछाड़कर खिताब जीता।
