लास एंजिलिस। एक्शन स्टार जैकी चैन का कहना है कि उन्हें अपनी आगामी फिल्म कराटे किड: लीजेंड्सै के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि वह पिछले 64 वर्षों से इसका नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जोनाथन एंटविसल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पृष्ठभूमि न्यूयॉर्क शहर की है। इसमें जैकी के साथ राल्फ मैकचियो और बेन वांग भी मुख्य भूमिका में हैं। 
अपने स्टंट स्वयं करने के लिए प्रसिद्ध जैकी ने कहा कि वह 64 सालों से हर दिन अभ्यास कर रहे है।उन्होंने मनोरंजन पोर्टल वैरायटी से कहा, ैअब मुझे प्रशिक्षण की ज़रूरत नहीं है। मैं 64 सालों से हर दिन अभ्यास कर रहा हूं। मैं लड़ता रहा हूं, लड़ता रहा हूं अभिनेता ने स्वीकार किया कि अब वह पहले जैसे नहीं रहे, लेकिन फिर भी स्टंट खुद ही करते हैं।उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ैमैं अब वैसा नहीं हूं जैसा 20 साल की उम्र में था, जब हवा में तीन किक मार सकता था। अब बस एक किक मारता हूं 
कराटे किड: लीजेंड्सै भारत के सिनेमाघरों में 30 मई को रिलीज़ हुई थी।फिल्म की कहानी कुंगफू में निपुण ली फोंग (वांग) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक नए स्कूल में खुद को ढालने की कोशिश करता है, अनपेक्षित मित्रता करता है और अंतत: एक स्थानीय कराटे चैंपियन से टकराव में फंस जाता है।