वियना। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। शहर के महापौर ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक, महापौर एल्के काहर ने घटना को भयानक त्रासदी करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद पुलिस को बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में भेजा गया। बाद में, पुलिस ने एक्स पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
