दुबई। जॉर्डन शनिवार सुबह नागरिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पुन: खोल देगा जिससे यह संकेत मिलता है कि पश्चिम एशिया के इस देश का मानना है कि अब और हमलों का कोई तत्काल खतरा नहीं है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे हवाई क्षेत्र फिर से खुल जाएगा।  जॉर्डन के हवाई क्षेत्र से ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को गुजरते देखा गया है तथा संभवत: इजराइली लड़ाकू विमानों ने भी वहां लक्ष्य साधे हैं। इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष ने पश्चिम एशिया के माध्यम से होने वाली पूर्व-पश्चिम यात्रा को बाधित कर दिया है, जो एक प्रमुख वैश्विक विमानन मार्ग है।