दुबई। ईरान की एक मिसाइल के शनिवार सुबह मध्य इजराइल में घरों के पास गिरने से 10 लोग घायल हो गए। इजराइल की चिकित्सा सेवा ने यह जानकारी दी।चिकित्सा सेवा मैगन डेविड एडोम के निदेशक एली बिन ने इजराइल के चैनल 12 को बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है। इसने कहा कि कई लोग अब भी घटनास्थल पर फंसे हुए हैं।