संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में अपराधों में 21 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि 2024 में बच्चों को निरंतर जारी रही शत्रुता और अंधाधुंध हमलों का खामियाजा भुगतना पड़ा। वे युद्ध विराम और शांति समझौतों की अवहेलना और गहराते मानवीय संकटों से प्रभावित हुए।
संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल विभिन्न जगहों पर संघर्षों के दौरान बच्चों के खिलाफ हिंसा अभूतपूर्व स्तरों पर पहुंच गई।रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा अपराध गाजा और वेस्ट बैंक, कांगो, सोमालिया, नाइजीरिया और हैती में हुए हैं।बृहस्पतिवार देर रात जारी चिल्ड्रन इन आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट नामक वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 की तुलना में 2024 में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ घोर अपराध 25 प्रतिशत बढ़े हैं।
आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से विनाशकारी और विस्फोटक हथियारों की तैनाती
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में अपराधों में 21 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि 2024 में बच्चों को निरंतर जारी रही शत्रुता और अंधाधुंध हमलों का खामियाजा भुगतना पड़ा। वे युद्ध विराम और शांति समझौतों की अवहेलना और गहराते मानवीय संकटों से प्रभावित हुए। उन्होंने युद्ध की रणनीतियों का जिक्र किया जिसमें बच्चों पर हमले, आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से विनाशकारी और विस्फोटक हथियारों की तैनाती, और ैलड़ाई के लिए बच्चों का व्यवस्थित शोषणै शामिल है।
यूएन ने इजराइली सेना ब्लैक लिस्ट में शामिल किया
गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों के खिलाफ 41,370 घोर अपराधों की पुष्टि की है, इनमें से 36,221 अपराध 2024 में और 5,149 उससे पहले किए गए थे, लेकिन ये पिछले साल सत्यापित किए गए। रिपोर्ट के अनुसार इन अपराधों में बच्चों की हत्या, उन्हें अपंग बनाना, अपहरण, यौन हिंसा, स्कूलों और अस्पतालों पर हमला और युवाओं को मानवीय सहायता तक पहुंच से वंचित करना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र ने इजराइली सेना को दूसरे वर्ष भी बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले देशों की ब्लैक लिस्ट में रखा है।
इजराइल से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की अपील
रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली सेना ने 7,188 सत्यापित अपराध किए, जिसमें गाजा में।,259 फलस्तीनी बच्चों की हत्या और 941 अन्य का घायल होना शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बहुत अधिक आंकड़े बताए हैं, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के सख्त मानदंड हैं और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। गुतारेस ने कहा कि वह कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्रों और इजराइल में बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध से स्तब्ध हैं और अपराधों में वृद्धि, विशेष रूप से इजराइली बलों द्वारा मारे गए बच्चों की बड़ी संख्या बहुत चिंता की बात है। उन्होंने एक बार फिर इजराइल से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की अपील की।
गुतारेस ने बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा, स्कूलों और अस्पतालों की सुरक्षा, हमलों में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर करने तथा नागरिकों को अत्यधिक नुकसान से बचाने की आवश्यकता का अनुपालन करने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र ने कांगो में, पिछले साल 3,418 बच्चों के खिलाफ़ 4,043 सत्यापित गंभीर अपराधों की जानकारी दी है। रिपोर्ट में सोमालिया में।,992 बच्चों के खिलाफ 2,568, नाइजीरिया में 1,037 बच्चों के खिलाफ 2,436, हैती में1,373 बच्चों के खिलाफ 2,269 सत्यापित गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है।
रूस द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद जारी युद्ध में, संयुक्त राष्ट्र ने रूसी सशस्त्र बलों और संबद्ध सशस्त्र समूहों को तीसरे वर्ष अपनी काली सूची में रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यूक्रेन में बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराधों में तेज वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन में 673 बच्चों के खिलाफ1,914 गंभीर अपराध किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि प्रमुख अमेरिकी वैचारिक समूहों और सामरिक मामलों के संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत से प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख को स्पष्ट करने और पाकिस्तान के सामरिक दृष्टिकोण की समझ को बढ़ाने का अवसर मिला।मुनीर ने बुधवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। यह मुलाकात 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव के कुछ सप्ताह बाद हुई है।बयान में कहा गया है कि अपने संबोधन में, सेना प्रमुख ने क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने में उसकी रचनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला।
