इस्लामाबाद। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान और रक्षा मंत्री यासिर गुलेर रक्षा उद्योग सहयोग समेत पारस्परिक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा के लिए पाकिस्तान में हैं।दोनों आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार को यहां पहुंचे।रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।खबर में कहा गया है, यह यात्रा पाकिस्तान और तुर्किए के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारस्परिक विश्वास पर आधारित करीबी संबंधों को दर्शाती है। सूत्रों ने कहा कि दोनों द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और रक्षा उद्योग सहयोग पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा भी करेंगे।तुर्किए के पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंध हैं और मई में भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान तुर्किए ने उसके प्रति समर्थन जताया था। इस बात से भारत नाराज हो गया था।
