श्रीनगर। र्हुियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें यहां जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लगातार दूसरे शुक्रवार को भी अनुमति नहीं दी गई।मीरवाइज ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा,लगातार दूसरे शुक्रवार को मुझे जामा मस्जिद जाने की अनुमति नहीं दी गई।र्हुियत अध्यक्ष ने पहले दावा किया था कि पूर्व र्हुियत प्रमुख अब्दुल गनी भट की मौत के बाद बुधवार रात उन्हें नजरबंद कर दिया गया।मीरवाइज ने कहा, ैअधिकारी अपनी मर्जी से हमारे बुनियादी अधिकारों पर अंकुश लगाते हैं। अगर हमें प्रोफेसर भट साहब के जनाजे में शामिल होने और दिवंगत आत्मा के लिए दुआ मांगने की इजाजत दी जाती, तो आसमान नहीं टूट पड़ता। क्या अधिकारी मृतकों से इतना डरते हैं। अधिकारी बल प्रयोग करके लोगों की आस्था को दबा नहीं सकते।