नैशुआ (अमेरिका)। अमेरिका के न्यू हैम्पशायर प्रांत के नैशुआ शहर में स्काई मीडो कंट्री क्लब में गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। न्यू हैम्पशायर पुलिस ने शनिवार रात यह जानकारी दी। नैशुआ की पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के वीडियो से पुष्टि हुई है कि एक ही हमलावर था और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और जनता के लिए अब कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने हालांकि घायलों के संबंध में कोई जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि इस समय स्काई मीडो क्षेत्र का रुख न करें। रिपब्लिकन पार्टी की नेता मैगी गुडलैंडर ने एक बयान में कहा कि वह नैशुआ के स्काई मीडो कंट्री क्लब में आज रात हुई गोलीबारी की दुखद खबरों पर कड़ी नज़र रख रही हैं और उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और पूरे समुदाय के साथ हैं।
