न्यूयॉर्क। वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें उच्च स्तरीय सत्र से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।ट्रंप मंगलवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम सभा को संबोधित करेंगे, जो राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में प्रतिष्ठित यूएनजीए मंच से विश्व के नेताओं के लिए उनका पहला संबोधन होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रंप एक लंबा भाषण देंगे, जिसमें दुनिया भर में अमेरिकी ताकत को एक बार फिर साबित करने के साथ ही (राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के) केवल आठ महीनों में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों, जिनमें सात वैश्विक युद्धों और संघर्षों का अंत भी शामिल है, का उल्लेख किया जाएगा।
