मैनचेस्टर (ब्रिटेन)। ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि मैनचेस्टर के एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर जो घातक हमला हुआ, उसे सीरियाई मूल के 35 वर्षीय ब्रिटेन के नागरिक ने अंजाम दिया था। इस बीच, पुलिस ने इस हमले में मारे गए दो व्यक्तियों की पहचान की। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के अनुसार, यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में मारे गए दो व्यक्तियों की पहचान स्थानीय निवासी 53 वर्षीय एड्रियन डॉल्बी और 66 वर्षीय मेल्विन क्राविट्ज़ के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि अन्य तीन लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रिटेन के मुख्य रब्बी (यहूदी समुदाय के सर्वाेच्च धार्मिक नेता) ने कहा कि इस अपराध के पीछे यहूदी-विरोधी भावना जिम्मेदार है।
