काठमांडू। नेपाली अधिकारियों ने लगातार बारिश और अगले तीन दिन तक भूस्खलन की आशंका के कारण शनिवार को काठमांडू में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी कर कहा कि शनिवार से सोमवार तक काठमांडू घाटी में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।अधिकारियों ने लोगों से अगले तीन दिन तक लंबी दूरी के वाहन न चलाने को कहा है जब तक कि कोई आपात स्थिति न हो।बागमती और पूर्वी राप्ती नदियों के आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के सक्रिय हो जाने के कारण शुक्रवार रात से काठमांडू और देश के अन्य भागों में लगातार बारिश हो रही है।
