तोक्या। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोमिची मुरायामा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 101 साल के थे।
मुरायामा 1995 के अपने मुरायामा वक्तव्य के लिए जाने जाते थे जिसमें उन्होंने देश की आक्रामक नीतियों के शिकार एशियाई लोगों से माफी मांगी थी। जापान की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मिज़ुहो फुकुशिमा के बयान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जापान में मुरायामा के गृहनगर ओइता के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। जापान सोशलिस्ट पार्टी के तत्कालीन प्रमुख रहे मुरायामा ने जून 1994 से जनवरी 1996 तक एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 15 अगस्त 1995 को जापान के बिना शर्त आत्मसमर्पण की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर माफी का बयान जारी किया था। जापान के समर्पण के बाद द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया था।