इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर ताजा हवाई हमले किए हैं, जिसके बाद दोहा में होने वाली अपेक्षित वार्ता और संघर्ष विराम पर खतरा मंडरा रहा है। समाचार पत्र डॉन ने शनिवार को खबर दी कि ए हमले उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर आतंकवादियों के हमले के बाद और दो दिवसीय संघर्ष विराम को बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटों बाद किए गए। पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दूसरी ओर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हाफिज गुल बहादुर समूह ने शुक्रवार तड़के मीर अली में खड्डी किले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने हमले को नाकाम करते हुए सभी चार हमलावरों को मार गिराया। अखबार के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि हाफिज गुल बहादुर समूह के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिनमें कथित तौर पर दर्जनों लड़ाके मारे गए।
