वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति से मिलेंगे तो उनके बीच एक शानदार समझौता होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि चीन, अमेरिका का बहुत सम्मान करता है और जब वह चिनफिंग से मिलेंगे तो एक शानदार समझौता होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी बीजिंग द्वारा स्मार्टफोन, लड़ाकू विमानों, इलेक्ट्िरक वाहनों आदि में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ मृदा उत्पादों पर निर्यात पर नियंत्रण बढ़ाने को लेकर उनकी नाराजगी के बाद आई है।