पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी देश के ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो जेल की सजा काटेंगे। मंगलवार से पेरिस की ला सैंटे जेल में उनकी पांच साल की सजा शुरू होना प्रस्तावित है। सारकोजी को वर्ष 2007 के अपने चुनाव प्रचार अभियान को लीबिया से मिले धन से वित्तपोषित करने के आपराधिक षड्यंत्र रचने का दोषी पाया गया है हालांकि वह खुद को निर्दाेष बताते हैं। सारकोजी को उसी जेल में रखा जाएगा जहां 19वीं सदी के बाद से कुछ सबसे हाई-प्रोफाइल कैदी रहे हैं। सारकोजी ने ले फिगारो अखबार को बताया कि उन्हें एकांत कारावास में रखे जाने की उम्मीद है। सुरक्षा कारणों से उन्हें अन्य सभी कैदियों से दूर रखा जाएगा या एक और संभावना यह है कि उन्हें जेल के संवेदनशील कैदियों वाले हिस्से में रखा जाए जिसे आम बोलचाल की भाषा में वीआईपी सेक्शन कहा जाता है।
