दुबई। सऊदी अरब ने बुधवार देर रात शेख सालेह बिन फौजान अल फौजान को देश का नया ग्रैंड मुफ्ती नियुक्त किया। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, 90 वर्षीय शेख सालेह ने यह पदभार ग्रहण कर लिया है। खबर में बताया गया कि यह निर्णय शाह सलमान ने अपने बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सिफारिश पर लिया। सऊदी अरब के अल-कासिम प्रांत में 28 सितंबर 1935 को जन्मे शेख सालेह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद एक स्थानीय इमाम से कुरान की तालीम ली थी। सुन्नी मुस्लिमों के लिए ग्रैंड मुफ्ती दुनिया के सबसे प्रमुख इस्लामी धर्मगुरुओं में से एक हैं। सऊदी अरब में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का और मदीना स्थित हैं और यह देश प्रतिवर्ष लाखों हज यात्रियों की मेजबानी करता है।