गुवाहाटी। सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) अगले 10 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग की मौत से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि असम पुलिस ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश में अपने समकक्षों से अनुरोध किया है कि वे जांच को समय पर पूरा करने के लिए सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करें। गुप्ता और तिताबोर के सह-जिला पुलिस अधीक्षक तरुण गोयल, जो गायक की अप्राकृतिक मौत की जांच के लिए चार दिन पहले सिंगापुर गए थे, बृहस्पतिवार को लौट आए। गुप्ता एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि गोयल मामले की जांच के लिए गठित नौ सदस्ईय समूह के सदस्य हैं। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ैहमने सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की और सभी आवश्यक कानूनी सहायता पर चर्चा की। हमने एसपीएफ के पांच सदस्ईय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भी चर्चा की और यह एक बहुत ही उपयोगी बैठक रही।