दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी)। इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि गाजा में आतंकी ठिकानों और आतंकवादियों पर हमलों के बाद युद्धविराम फिर से लागू हो गया है। इजराइली सेना ने एक बयान में बताया कि उसकी सेनाओं ने फलस्तीनी क्षेत्र के भीतर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के शीर्ष 30 आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमले किए। सेना ने कहा कि इजराइल युद्धविराम समझौते का पालन जारी रखेगा लेकिन समझौते के किसी भी उल्लंघन पर सख्त प्रतिक्रिया देगा।
