अबुजा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया पर ईसाइयों के उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल रहने का फिर से आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिकी युद्ध विभाग को पश्चिमी अफ्रीकी देश में संभावित सैन्य कार्वाई की योजना बनाने का आदेश दिया है।  राष्ट्रपति ने यह चेतावनी भी दी कि वह नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी सहायता और सहयोग तुरंत बंद कर देंगे। ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा, अगर नाइजीरिया सरकार ईसाइयों की हत्या होने देती है तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी सहायता तुरंत रोक देगा और हो सकता है कि वह उस देश में जाकर, बंदूकें तानकर, उन इस्लामी आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया कर दे जो ए भयानक अत्याचार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा, मैं अपने युद्ध विभाग को संभावित कार्वाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे रहा हूं। अगर हम हमला करेंगे तो वह तेज, क्रूर और तीखा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर करते हैं।  एयर फोर्स वन में सवार ट्रंप से रविवार को जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या इसका मतलब नाइजीरिया में अमेरिकी सेना भेजना या हवाई हमला करना हो सकता है, ट्रंप ने कहा, हो सकता है।.... वे ईसाइयों को मार रहे हैं और बहुत बड़ी संख्या में मार रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।