कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस कैदियों की अदला-बदली फिर से शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं और इससे।,200 यूक्रेनी कैदियों की वापसी संभव होगी। जेलेंस्की का यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख द्वारा वार्ता में प्रगति की घोषणा के एक दिन बाद आया है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, हमें ... युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया बहाल होने का भरोसा है। यह सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में कई बैठकें, वार्ताएं और फोन पर बातचीत हो रही हैं। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में युद्धकैदियों की अदला-बदली दोबारा शुरू करने के लिए बातचीत की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष तुर्किए की मध्यस्थता से।,200 यूक्रेनियों को रिहा करने के लिए कैदी विनिमय समझौतों को बहाल करने पर सहमत हुए हैं। रूस ने इस दावे पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। एक अन्य घटनाक्रम में, यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि उसके ओडेसा क्षेत्र में रविवार रात तक रूसी ड्रोन हमलों से ऊर्जा अवसंरचना को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त स्थलों में एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है।
