ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने 26वें वार्षिक यूएस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स (यूएसआईसीओसी) डीएफडब्ल्यू पुरस्कार समारोह को संबोधित किया और दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी एवं सामुदायिक जुड़ाव को गहरा करने में यूएसआईसीओसी की भूमिका की सराहना की। महावाणिज्य दूत डी सी मंजूनाथ ने भारत और टेक्सास के बीच नवोन्मेष, व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने में चैंबर की भूमिका और बढ़ते भारतीय समुदाय के लिए वाणिज्य दूतावास सेवाओं के विस्तार के प्रयासों को रेखांकित किया। क्वात्रा ने पिछले मंगलवार को वाशिंगटन स्थित दूतावास से एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया। सीनेटर जॉन कॉर्निन ने चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष ए. के. मागो के साथ द्विदलीय सीनेट इंडिया कॉकस की सह-स्थापना करने और भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने पर बात की।
