बीजिंग/हांगकांग। हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जूझते रहे और मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है, जबकि 280 से अधिक लोग लापता हैं, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने इसे पिछले 70 वर्षों में शहर की सबसे बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने बताया कि लगभग 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 43 की हालत गंभीर है। मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं।सात में से चार ब्लॉक में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि बृहस्पतिवार शाम को शेष 31 मंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर आग धधकती रही।हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी है और अभी भी फंसे लोगों को इमारतों से निकाला जा रहा है।