नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी के मामले में 11 स्कूलों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सरकार की तरफ  से दी गई जानकारी के अनुसार स्कूलों में बिना सरकार की अनुमति के बढ़ाई गई फीस को लेकर मिल रही शिकायत को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने एसडीएम की अध्यक्षता में सभी स्कूलों के ऑडिट के लिए टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने बुधवार तक 600 से ज्यादा स्कूलों का ऑडिट किया है, जिसमें से 11 स्कूलों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्कूलों पर एक्शन लेने का विकल्प आम आदमी पार्टी के पास भी था, लेकिन वो उन रिसोर्सेस का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के चुनाव में कर रहे थे। हमारी सरकार नई है, लेकिन हम दिल्ली की जनता को राहत देने के रेजोल्यूशन से आए हैं, आम आदमी पार्टी फेक स्कूल चलवा रही थी, शिक्षा माफिया हमें कहते हैं लेकिन नकली स्कूल ये चला रहे हैं,11 नकली स्कूलों को हमने पकड़ा है। वहीं, दिल्ली के 20 स्कूलों में डमी स्कूल चलाये जाने को लेकर भी एक्शन लिया गया है। बता दें कि सात अप्रैल को दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, जो दिल्ली के हर स्कूल का ऑडिट करेंगी, जिसके बाद ये एक्शन सामने आया। उन्होंने कहा था कि यह सीएम रेखा गुप्ता की सरकार है और हमने एक कमेटी बनाई है जो सारी जांच करेगी। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने एसडीएम को निर्देश दिया है। 18 सवाल बनाए गए हैं, इसके जवाब स्कूलों को देने होंगे। आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि बेरोजगार नेता रोज आकर बच्चों से जुड़े सेंसेटिव इश्यू को मुद्दा बना रहे हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने एक मेल आईडी भी जारी की थी और कहा था कि अब कोई भी अभिभावक फीस से जुड़े मुद्दे को लेकर शिकायत कर सकता है। हम स्कूलों की जांच कराएंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के नाम वेबसाइट पर डालने की बातरू शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने यह भी कहा था कि दस दिन में कौन-कौन से स्कूलों ने फीस बढ़ाई हम वेबसाइट पर डाल देंगे यह लोग आम आदमी पार्टी बोलते थे कि हमने फीस बढ़ने नहीं दी, आप नेताओं को अरविंद केजरीवाल को ढोना पड़ रहा है पहले सीबीआई को बी टीम बताया करते थे, अब सीबीआई से ही जांच की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मनीष सिसोदिया को चुनौती देता हूं कि अगर उनके पास सबूत है तो उसे लेकर थाने जाएं और एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों को दंडित कराएं। दिल्ली में 1677 प्राईवेट स्कूल हैं, 355 स्कूल सरकारी लैंड पर हैं। हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ाई जा रही है। मैं चैलेंज करना चाहूंगा, हम जांच कराएंगे कि आखिर कौन कौन रिश्वत लेता था, स्कूल विद्या के मंदिर होते हैं एक प्राईवेट स्कूल 15 करोड रुपये का घपला करते हुए पकड़ा गया पिछली सरकार द्वारा उसे 15 फीसदी फीस बढ़ाने की अनुमति दे दी गई, शिक्षा के लिए कैसी देखरेख में पिछली सरकार जुटी हुई थी यह किसी छुपा नहीं है, वहीं दूसरे स्कूल में पिछली सरकार के दौर में 14 फीसदी फीस बढ़ाई।