नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने पदम सिंह रोड करोल बाग जोन स्थित सतभ्रावन आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संपत्ति को संपत्ति कर का भुगतान न करने पर धारा 156 के अंतर्गत अटैच किया है। विद्यालय द्वारा वित्त वर्ष 2004-05 से कर का भुगतान नहीं किया गया है।
विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन को कई अवसर और नोटिस धारा 175, 123,153, 154,1, 156 एवं 446 के अंतर्गत दिए गए, परंतु इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने बकाया कर का भुगतान नहीं किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभाग को 7.5 लाख रुपये की आंशिक भुगतान की लिखित आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया गया। अब तक विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक रुपया भी भुगतान नहीं किया गया है। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत एमसीडी अधिकारियों ने विद्यालय के चेयरमैन कार्यालय, प्रिंसिपल कार्यालय और अन्य प्रशासनिक कमरों को सील किया गया है, जबकि कक्षाओं को सील नहीं किया गया है ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए। एमसीडी सभी संपत्ति करदाताओं से अपील करता है कि वे समय पर एवं सही मूल्यांकन के साथ अपना कर भुगतान सुनिश्चित करें। कर का समय पर भुगतान नगर सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवश्यक है।
