- भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन 
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय के बहार दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी का नाम आने के बाद उनके इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस को समझने की जरूरत है। यह पूरा मामला साल 2012 का हैं जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और याचिका भी देने वाला कांग्रेस के ही लोग थे। इसलिए जब कांग्रेस के नेता बयानबाजी कर रहे हैं तो उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस पूरे केस में भाजपा का को रोल नहीं है और जब आज जांच एजेंसी कोर्ट के आदेश के बाद इस पूरे मामले की जांच कर रही है तो इसमें कांग्रेस नेताओं खासकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को क्यों तकलीफ हो रही है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब नेशनल हेराल्ड मामला हुआ उस वक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे लेकिन सुपर प्रधानमंत्री सोनिया गांधी के इशारे पर राहुल गांधी इस पूरे मामले को मैनेज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों को चंदे के रूप में जमा किया गया था उस पैसे को गबन करने के काम एजेएल यानी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया नाम की कंपनी ने किया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे मामले में जब जांच एजेंसी ने जांच शुरू कर दिया तो कांग्रेस नेता हाई कोर्ट चले गए कि यह वैल्यूएशन गलत किया गया है जिसके बाद कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जांच एजेंसी सही है और उसको जांच जारी रखने को कहा। सचदेवा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सबने लूटने का काम किया है। और नेशनल हेराल्ड केस देश की सम्पत्ति को बेचने का मामला है। उन्होंने कहा कि आज देश इनसे हिसाब मांग रहा है तो उन्हें तकलीफ हो रही है इसलिए जब तक वह हिसाब नहीं दे देते तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सागर त्यागी ने कहा कि जिस परिवार ने देश को लूटने का काम किया है धारा 370 लागू कर देश को बाटने का काम किया है और देश विरोधी ताकतों को देश के अंदर पनाह देने का काम किया है ऐसी कांग्रेस पार्टी से हिसाब मांगने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाया और अब राहुल गांधी को इस नेशनल हेराल्ड केस में जवाब देना पड़ेगा। रोहित चहल ने कहा कि आज कांग्रेस में माता, भैया और जीजा तीनों बेल पर हैं। चोरी करने के बाद आज ख़ुद कांग्रेस अपने ही पार्टी के लिए सड़कों पर है। आज जब कानून अपना काम कर रहा है तो उसपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।