नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की विधानसभा हार से बौखलाए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को आम आदमी पार्टी ने अपना दिल्ली का संयोजक बनाया है पर वह दिल्ली के मुद्दे उठाने में पूरी तरह अक्षम हैं। चुनाव हारते ही सौरभ भारद्वाज ने खुद को बेरोजगार नेता घोषित कर दिया था पर अरविंद केजरीवाल द्वारा भारद्वाज को पार्टी संयोजक बनाने के बाद से वह अब ब्यानवीर बनकर रह गये हैं और उसी क्रम में रविवार को भारद्वाज ने दिल्ली सरकार द्वारा 1111 जीपीएस युक्त वाटर टैंकर चलाने की भी निंदा करी है। गत दो माह में मुख्यमंत्री एवं जल मंत्री के प्रयासों से दिल्ली में पेयजल अपूर्ति स्थिती में सुधार हुआ है। सचदेवा ने कहा है की हमारी सरकार गर्मी के मौसम में आई है प्लानिंग का समय नही रहा इसलिए इस वर्ष टैंकर लगाना जरूरी था पर हमारा प्रयास रहेगा हर घर को नल से जल देना। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की चालू जीपीएस लगे वाटर टैंकर दिल्ली की पानी की गंभीर कमी झेलने वाले दूर-दराज इलाकों की प्यास बुझाने का माध्यम बनेंगे। इस से पानी माफिया एवं जल बोर्ड स्टाफ  दोनों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सौरभ भारद्वाज का दावा की उनकी सरकार के समय भी टैंकरों में जीपीएस लगे थे पूर्णतया हास्यास्पद है। भारद्वाज बतायें यदि उनके समय भी टैंकरों में जीपीएस कार्यरत थे तो फिर टैंकरों की और पानी की कालाबाजारी कैसे होती थी।