नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय राधेश्याम पार्क में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संदेश सब बच्चों को सुनाया गया। सभी बच्चों ने पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पृथ्वी दिवस के विषय में छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल मीणा ने कहा कि पृथ्वी को बचाना हमारे भविष्य को बचाने के समान है, इस पृथ्वी से हमको अन्न और जल अर्थात् जीवन प्राप्त होता है ,अत: इसकी रक्षा करना हम सब का सम्मिलित कर्तव्य है ।आगे प्रधानाचार्य मीना ने बताया कि जो बच्चे अभी से पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प ले लेंगे ,उनका भविष्य अच्छा रहेगा, देश का भविष्य अच्छा रहेगा और पूरी दुनिया का भविष्य अच्छा रहेगा? इस अवसर पर प्रार्थना स्थल पर एच के महावारिया उप-प्रधानाचार्य,विनोद शर्मा, मयंक यादव, गजेंद्र नारायण, राकेश गुप्ता, विजयपाल सिंह, यशपाल सिंह, रोहितास पारीक, हसन, रोहित, आशीष, भूपेश ,पूर्णिमा गुप्ता, श्रेयांश जैन, मनोज कुमार, कुंदन कुमार, निखिल कुमार, मुनेश कुमार, अमृत सिंह, रोहतास कुमार, ममता रानी, आभा शर्मा, कंचन वर्मा, पिंटू , यशवंत सिंह, लक्ष्मी, सहित सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के विषय में बताया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी तनवीर आलम ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार रखकर सबका मन मोह लिया।
