नई दिल्ली। इस बार 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर 20 करोड़ से ज्यादा लोग योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कहना प्रधानमंत्री मोदी के योग सलाहकार एच आर नागेंद्र का। एच आर नागेंद्र मंगलवार को कंस्टीट्यूशन क्लब में रोटरी बैंगलोर ग्लोबल योगा की और से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विश्व योग दिवस का आदर्श वाक्य वन अर्थ वन फैमिली है। उन्होंने कहा कि योग के जरिए मानसिक तनाव को कम करने के साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर कन्फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष प्रो . प्रिय रंजन त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को पृथ्वी को बचाने के प्रयास करने होंगे और इसके लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेना होगा। योग को बढ़ावा देने के उपाय कि चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी विश्वविदयालयों में योग को कोर्स के रूप में शामिल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2030 भारत अंग्रेजी दवाओं के जाल से मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ योगी देवराज ने बताया कि इस बार 6 व 7 दिसंबर को बेंगलुरु में चोथे अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता बल्कि इससे प्रसन्नता भी मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले योग सम्मेलन में 51 देशों के तीन हजार लोगो ने हिस्सा लिया था। इस बार उनका लक्ष्य 108 देशों के लोगों को शामिल करना है। योगी देवराज ने बताया कि बेंगलुरु में होने वाले योग सम्मेलन में योग पर विश्व कोश के दस संस्करण जारी किए जाएंगे। ये संस्करण प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया दोनों में उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में सी एम त्यागराज, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ धर्मेन्द्र मिश्रा, मार्कंडेय राय के अलावा बड़ी संख्या में साधु संत व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके दिल्ली विश्वविद्यायल के हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा, मैक्स अस्पताल की डॉ एस एन वासु, वीर चक्र से सम्मानित देवेंद्र पाल, डॉ सारिका गुप्ता व काजल सूरी को सम्मानित भी किया गया।
