नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. संतराम देशवाल को पद्मश्री पुरस्कार-2025 से नवाजा। इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई और इन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अलंकरण समारोह में भारत सरकार के अनेक उच्च अधिकारियों के साथ साथ पद्म पुरस्कार विजेता और उनके परिजन भी उपस्थित थे। डॉ सन्तराम देशवाल हिन्दी साहित्य के साथ साथ हरियाणवी लोकसाहित्य एव सस्कृति के प्रख्यात साहित्यकार हैं। शिक्षा, हिन्दी साहित्य, हरियाणवी लोक सस्कृति, लोक साहित्य, हरियाणवी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन, पत्रकारिता और समाज सेवा के श्रेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए डॉ सन्तराम देशवाल को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होने ललित निबंध, कविता, संस्मरण, यात्रा वृतांत, जीवनी, कहानी आदि विभिन्न विधाओं की अब तक दो दर्जन से ज्यादा पुस्तको का सृजन कर चुके हैं तथा सेवा निवृत्ति के बाद सोनीपत में रहकर पूर्णकालिक साहित्यकार, पत्रकारिता के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में 50 वर्ष से लगातार सेवा और सूजन में रत है। उन्होने अपने पुरस्कार को सभी हरियाणावासियो को समर्पित किया। इनके उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी इन्हें महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान-2018, जनकवि मेहरसिंह सम्मान-2014, दो पुस्तको लोक आलोक-2005 और अनकहे दर्द-2009 को सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा, इन्हें हरियाणा का सर्वोत्तम पत्रकारिता सम्मान, बाबू बालमुकुंद गुप्त साहित्य सम्मान, लोक शिरोमणि सम्मान, काव्य कलश सम्मान, राष्ट्रकिंकर सम्मान, हादी-ए-हरियाणा सम्मान, सोनीपत रत्न सम्मान, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान आदि अनेक सम्मान मिल चुके हैं। साहित्य और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रारंभिक आयु से ही स्पष्ट थी और उन्होंने अपने जीवन भर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ में सक्रिय सहभगिता के लिए सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त किए है। डॉ सन्तराम देशवाल ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए सामान्यत: भारत सरकार और विशेषत: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और चयन समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
