लंदन। भारत के 18 वर्षीय एक छात्र ने अपनी उद्यमशीलता की भावना के लिए।,00,000 अमेरिकी डॉलर के चेग.ओआरजी ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज 2025 के शीर्ष 10 दावेदारों में जगह बनाई है। राजस्थान के जयपुर स्थित जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल (जेपीआईएस) के आदर्श कुमार को 148 देशों से आए लगभग 11,000 नामांकनों और आवेदनों में से चुना गया और वह इस वार्षिक पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय छात्र बन गए। यह पुरस्कार एक ऐसे असाधारण छात्र को दिया जाता है जिसने शिक्षा और समाज पर व्यापक रूप से वास्तविक प्रभाव डाला हो। बिहार के चंपारण में जन्मे आदर्श जेपीआईएस में 30 लाख रुपए की पूर्ण छात्रवृत्ति जीतने वाले पहले छात्र बने और अब वह दूसरों के लिए भी उस सफलता को दोहराने में मदद कर रहे हैं।