नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ग्रेट निकोबार परियोजना से जुड़ी स्थानीय जनजातीय समूहों की चिंताओं पर विचार किया जाए और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत निर्धारित उचित प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तीन सितंबर की तिथि वाले इस पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि जनजातीय परिषद ने उनका ध्यान इस ओर दिलाया है कि जनजातीय समुदायों से एफआरए के तहत उचित परामर्श नहीं किया गया था लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मैं ग्रेट निकोबार परियोजना के लिए मंजूरी देने में वन अधिकार अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। लिटिल निकोबार और ग्रेट निकोबार की जनजातीय परिषद ने मेरा ध्यान इस ओर दिलाया है कि निकोबारी और शोम्पेन सहित जनजातीय समुदायों से एफआरए के तहत उचित परामर्श नहीं किया गया था।
