लंदन।लंदन में इस सप्ताह एक नई पाककला किताब प्रकाशित हुई है, जो तरह-तरह की भारतीय सब्जियों और उनके सेहतमंद गुणों को प्रस्तुत करती है। इसमें उपयोग किए जाने वाले मसाले और पकाने के तरीके भी बताए गए हैं।लंदन में रेस्तरां संचालित करने वाली कैमेलिया पंजाबी लेखिका भी हैं, जिनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पाककला किताब वेजिटेबल्स: द इंडियन वे में भारत के सभी भागों से सब्जियों और दालों की एक विस्तृत शृंखला को शामिल करते हुए 120 व्यंजनों को एक साथ एक ही पुस्तक में प्रस्तुत किया है।वर्षों के शोध के बाद, पंजाबी ने पारंपरिक खाना पकाने की तकनीकों में पोषण संबंधी नोट्स, आयुर्वेदिक प्रभाव और अंतर्दृष्टि को शामिल किया है जो प्राकृतिक रूप से पाचन और अवशोषण को बढ़ाता है।
