मुंबई। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे राज्य के सिनेमा मालिकों को उनकी फिल्म द बंगाल फाइल्स को प्रदर्शित न करने के लिए धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में फिल्म निर्माता कानूनी कार्वाई की तैयारी कर रहे हैं। द बंगाल फाइल्स अग्निहोत्री की द फाइल्स शृंखला की तीसरी और अंतिम फिल्म है।
 
इस शृंखला में इससे पहले द ताशकंद फाइल्स (2019) और द कश्मीर फाइल्स (2022) शामिल रही हैं। नई फिल्म 1946 के अगस्त महीने में कोलकाता में हुए सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। द बंगाल फाइल्स शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही है और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, सास्वत चटर्जी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।