नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्वाचन आयोग पर रविवार को अहम जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह कथित वोट चोरी के पीछे के लोगों को प्रभावी ढंग से बचा रहा है।खरगे ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले फॉर्म सात में जालसाजी कर मतदाताओं को हटाने के प्रयास से संबंधित मामला ठंडा पड़ गया है क्योंकि निर्वाचन आयोग ने अब तक आरोपियों को पकडऩे के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण आंकड़े साझा नहीं किए हैं।निर्वाचन आयोग ने फिलहाल इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उसने अतीत में कांग्रेस के ऐसे सभी दावों को निराधार बताया था।खरगे ने प्रश्न किया, क्या निर्वाचन आयोग (ईसीआई) अब भाजपा का वोट चोरी का अड्डा बन गया है?
