मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपए का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपए पाकिस्तान के पास गए।राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से।,000 करोड़ रुपए मिले हैं और इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा।
राउत ने दावा किया, कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपए का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपए पाकिस्तान के पास गए। इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा। क्या सरकार या बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है? गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला गया मैच सात विकेट से जीत लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। राउत की पार्टी इस मैच का विरोध कर रही थी।
राउत ने इसे एक तमाशा बताया और दावा किया कि यह इनकार तात्कालिक निर्णय नहीं था। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद सात मई को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहिष्कार के आह्वान के बावजूद यह मैच खेला गया।
