वायनाड (केरल)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है। उन्होंने लोगों से राहुल गांधी का संवाददाता सम्मेलन देखने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।
 
प्रियंका गांधी ने संवाददताओं से कहा, सभी लोगों का उनका संवाददाता सम्मेलन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है और कैसे निर्वाचन आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा, हम सभी को लोकतंत्र के लिए लडऩे की ज़रूरत है। हमें संविधान के लिए लडऩे की ज़रूरत है, हमें अपने देश के लिए लडऩे की ज़रूरत है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ैलोकतंत्र की हत्या करने वालोंै तथा ैवोट चोरोंै की रक्षा कर रहे हैं।
 
उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।