कोटा (राजस्थान)।कोटा के एक सरकारी लिपिक का शव उनके आधिकारिक आवास में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोटा के अतिरिक्त जिलाधीश कार्यालय में सेवारत अलवर निवासी प्रकाश स्वामी (28) ने सुसाइड नोट में अपनी कथित पूर्व सहजीवन साथी और उसके एक मित्र के नाम का उल्लेख किया है। ए दोनों गुजरात के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कार्यलय में कार्यरत हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। नयापुरा पुलिस थाने के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने स्वामी के शव को फंदे पर लटका हुआ पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि कमरे में मिले सुसाइड नोट में स्वामी ने लिखा है,मेरी मौत के लिए केवल प्यार ही जिम्मेदार है।  उन्होंने इसमें ममता स्वामी और विष्णु शर्मा का नाम लिखा है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।