मुंबई। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 26 और 28 सितंबर के बीच बादल छाए रहने और भारी बारिश की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय ने बृहस्पतिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पांच अक्टूबर से पहले राज्य से दक्षिण पश्चिमी मानसून के लौटने की संभावना नहीं है। महानिदेशालय ने कहा ैदक्षिणी विदर्भ और मराठवाड़ा से लगे क्षेत्रों में 26 सितंबर अपराह्न से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमाल और नांदेड़ जिलों में बारिश की संभावना है जबकि मराठवाड़ा और विदर्भ के अन्य जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं।