शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर देहरा विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता लागू रहने के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और महिलाओं को लाखों रुपए बांटने के शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाए। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि देश भर में वोट चोर अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस ने खुद 2024 में देहरा उपचुनाव जीतने के लिए आचार संहिता के दौरान कांगड़ा सहकारी बैंक के माध्यम से महिला मंडलों को लाखों रुपए बांटकर अनुचित साधनों का सहारा लिया था।