कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद, एक नई सरकार बने जो राज्य के खोए हुए सोनार बांग्ला गौरव को बहाल करे।शाह ने कहा कि बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए।उन्होंने कहा, मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद एक ऐसी सरकार बने जो राज्य को सोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल) बना सके।