चेन्नई।तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने 27 सितंबर को करूर में अपनी पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्एक व्यक्ति के परिजन को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की रविवार को घोषणा की।  विजय ने यह भी कहा कि घटना में घायल हुए प्रत्एक व्यक्ति को दो लाख रुपए दिया जाएगा।अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। इस घटना में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को किए गए एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, प्रत्एक मृतक के परिजन को 20 लाख रुपए और प्रत्एक घायल को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए यह रकम कुछ भी नहीं है। मुझे पता है कि आपको जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। यह एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि, दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा होना और आपका दुख साझा करना मेरा कर्तव्य है।