नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि लद्दाख के लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। उन्होंने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की भी वकालत की। गांधी की यह टिप्पणी लेह में हुई हिंसा के मद्देनजर आई है। लेह में बुधवार को हुई हिंसा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। तब से, दंगों में संलिप्तता के आरोप में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया है और राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है।गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं।
