राहुल ने सरकार से मांग की...प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्वाई करें
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत एक परिवार के सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि यह सभी दलितों के सम्मान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में तत्काल कार्वाई करने को कहा और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कुमार का मनोबल तोड़ने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके साथ सुनियोजित भेदभाव किया जाता रहा। आईपीएस अधिकारी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
उनकी यह टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के कुछ घंटों बाद आई है। इससे पहले सरकार ने रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया था।
