लखनऊ।भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या भव्य दीपोत्सव के नौवें संस्करण के लिए तैयार है जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रविवार को होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रविवार को लिखा,भव्य और दिव्य दीपोत्सव-2025 के लिए श्री अयोध्या जी तैयार हैं, आप सभी का स्वागत है। जय श्री रामउ।  इस पोस्ट में सजी हुई अयोध्या का एक वीडियो भी साझा किया गया है। राज्य में 2017 में आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का सिलसिला शुरू हुआ।
 
 
 
इस वर्ष नौवें दीपोत्सव के लिए व्यापक तैयारी की गई है।एक अधिकारी ने बताया कि धर्मपथ से लेकर लता चौक,रामकथा पार्क और सरयू घाट तक हर कोना रोशनी और भक्ति से जगमगाएगा। एक बयान के अनुसार,डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में दीपोत्सव-2025 को ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
 
 
 
इस आयोजन में 33,000 स्वयंसेवकों की भूमिका अहम रहेगी, जो 26,11,101 दीयों को प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। यह कीर्तिमान बनाने के लिए 28 लाख से ज्यादा दीए बिछाए जा चुके हैं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के हवाले से एक बयान में कहा गया कि यह दीपोत्सव अलौकिक और अविस्म