वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ैबहुत अच्छे संबंधै हैं, और मोदी रूस-यूक्रेन खत्म होते देखना चाहते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत रूस से बहुत अधिक तेल नहीं खरीदेगा।मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और समुदाय के प्रमुख व्यक्तियों की मेजबानी की, ओवल ऑफिस में पारंपरिक तरीके से दीप जलाया, और भारत व भारतीय-अमेरिकियों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने समारोह में आए भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा,ैमैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। हमारे बीच विस्तृत बातचीत हुई। हमने व्यापार पर बात की, कई मुद्दों पर चर्चा की। वह इस विषय में काफी रुचि रखते हैं।
